पटना: बिहार में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर से तेजी देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे में राज्य के अलग-अलग जिलों में कोविड-19 के 111 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही मरीजों की संख्या बढ़कर 623 हो गई है। इसी बीच पटना के सरिस्टाबाद के एक ही परिवार के 8 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
परिवार के सभी संक्रमित सदस्यों को सरिस्टाबाद के बुद्धिजीवी नगर के 70 फीट रोड में होम आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी पटना में कोरोना के 50 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद अब इस महामारी के मरीजों की संख्या बढ़कर 300 पर पहुंच गई है। बिहार के ही अन्य जिलों बेगूसराय में 9, भागलपुर में 7, भोजपुर में 6, गोपालगंज और किशनगंज में तीन, रोहतास में चार नए केस रिपोर्ट किए गए हैं। पटना के दूसरे बड़े अस्पताल एनएमसीएच के दो चिकित्सक भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। दोनों डॉक्टरों के संपर्क में आए कर्मियों की कोरोना जांच कराई जाएगी।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग