नई दिल्ली, (एजेंसी)। दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सरकार (संशोधन) विधेयक के राज्यसभा में पारित होने के बाद भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच जुबानी जंग लगातार जारी है। आज एक बार फिर से आम आदमी पार्टी की ओर से भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा गया है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली को लेकर केंद्र सरकार ने कल जो बिल पास किया है, वो ये दिखाता है कि मोदी सरकार अ?रविंद केजरीवाल और उनके काम को लेकर किस तरह से असुरक्षित महसूस कर रही है। आज देश में लोग बात करने लगे हैं कि अरविंद केजरीवाल मोदी जी के विकल्प में हो सकते हैं।
न्यूज एजेंसी ए एन आई के मुताबिक सिसोदिया ने कहा कि केजरीवाल जी के काम को आगे बढ़ने से रोकने के लिए बिल लाया गया है। पूरे देश में कहीं कोई मोदी या बीजेपी मॉडल की बात नहीं करता है, ये केजरीवाल मॉडल से घबरा रहे हैं। अच्छे कामों को रोकने के लिए आज मोदी जी नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं। पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी और भाजपा को अगर किसी से डर लगता है तो वह है अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी। उन्हें दिल्ली मॉडल से डर लगता है। आम आदमी पार्टी ने 5 राज्यों में चुनाव लड़ने का जो ऐलान किया है उससे भाजपा को डर लगता है। देश में नरेंद्र मोदी का विकल्प अरविंद केजरीवाल है।


More Stories
सारण में विधान सभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा संपन्न, 24 नामांकन पत्र रद्द
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन