राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

मिलिए लेडी सिंघम प्रियंका से जिसने एनकाउंटर में 4 लाख के इनामी बदमाश को किया घायल

नई दिल्ली, (एजेंसी)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गुरुवार सुबह मुठभेड़ में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान रोहित चौधरी और टीटू के रूप में हुई है। बता दें कि पुलिस दल का नेतृत्व एक महिला अधिकारी महिला सब-इंस्पेटर प्रियंका कर रही थी जिसने अपराधियों का बहादुरी से मुकाबला किया। महिला सब-इंस्पेटर प्रियंका और एसीपी पंकज ने अपने बचाव में इन दोनों बदमाशों पर गोली चलाई। बता दें कि पुलिस को दोनों अपराधी के बारे में सूचना मिली थी कि रोहित अपने दोस्तों के साथ दिल्ली के भैरो मार्ग होंगे जिसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी करने के लिए जाल बिछाया।

यह मुठभेड़ प्रगति मैदान इलाके के पास हुई। इस मुठभेड़ में बदमाशों और पुलिस के बीच जमकर फायरिंग हुई जिसमें प्रियंका को भी गोली लगी थी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट ने उनकी जान बचा ली, उसके बाद लेडी सिघंम प्रियंका ने मोर्चा संभालते हुए गैंगस्टर रोहित के पैर पर गोली मार दी और वह जख्मी हो गया। बता दें कि इस ताबड़तोड़ एनकाउंटर में क्राइम ब्रांच की एसआई प्रियंका की बहादुरी की काफी चर्चा हो रही है। किसी एनकाउंटर में दिल्ली पुलिस की महिला पुलिसकर्मी की जांबाजी का यह पहला ऐसा वाक्या है। आपको बता दें कि क्राइम ब्रांच की एसआई प्रियंका तीन साल से इससे जुड़ी हुई है। फिलहाल दोनों अपराधियों को इलाज के लिए दिल्ली के आरएमएल हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। बदमाश रोहित के ऊपर 4 लाख का इनाम था वहीं 2 लाख का इनाम गैंगस्टर परवीन उर्फ टीटू पर था। पुलिस ने कहा कि दोनों पर हत्या का आरोप है।