पटना: मेहनत किसी की भी बेकार नहीं जाती और न ही शिक्षा का अलख सिर्फ दौलतमंदों के घर में जलता है बल्कि जो मेहनत करता है, कामयाबी उसी के कदम चूमती है। इस बात को इंटरमीडिएट के आए रिजल्ट ने एक बार फिर साबित कर दिया। इंटर परीक्षा के रिजल्ट में साइंस में स्टेट टॉपर बनीं सोनाली कुमारी की कहानी काफी प्रेरणादायक है। सोनाली के पिता चुन्नू लाल बिहारशरीफ शहर के रामचन्द्र बस स्टैंड में ठेला पर झिल्ली (एक तरह की मिठाई) बेचते हैं।
सोनाली की सफलता में एक खास राज छुपा है। सोनाली की यह सफलता इसलिए भी काफी मायने रखती है, क्योंकि उसने कभी कोचिंग या ट्यूशन का सहारा नहीं लिया। सोनाली ने इंटर में 471 अंक (94.2 प्रतिशत) लाकर जिले का नाम रोशन किया है। सोनाली अब यूपीएससी की तैयारी करेगी और आईएएस बनकर समाज की सेवा करना चाहती है। तीन भाई-बहनों में दूसरे नम्बर पर रहने वाली सोनाली मैट्रिक परीक्षा में जिले में चौथे स्थान पर रही थी।
साइंस टॉपर सोनाली ने बताया कि पहली से लेकर मैट्रिक तक उनकी पढ़ाई स्कूल और घर में हुई है। सरकारी स्कूलों में नामांकन भले करवा लिया था। मगर वे हमेशा घर पर रहकर ही तैयारी करती रही। उसने बताया कि उसकी बड़ी बहन सुरभि कुमारी शहर के नालन्दा कॉलेज में बीएससी पार्ट वन की छात्रा है, जबकि मां गृहिणी हैं।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग