राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

पुडुचेरी में नारायणसामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार एक आपदा थी: पीएम मोदी

पुडुचेरी, (एजेंसी)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी नारायणसामी पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि उनके नेतृत्व वाली पार्टी की पिछली सरकार एक ‘आपदा’ थी और यह सरकार सभी मोर्चों पर नाकाम थी। मोदी ने साथ ही राज्य में विकास सुनिश्चित करने के लिये राजग की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। एआईएनआरसी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री एन रंगासामी, अन्नाद्रमुक और भाजपा नेताओं की मौजूदगी में राजग की एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि उन्हें चुनावी राज्यों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और इस केंद्र शासित प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के समर्थन में ह्लबड़ी लहरह्व देखी है। यहां छह अप्रैल को एक चरण में मतदान होना है।

एक के बाद एक इस्तीफों के चलते अपनी सरकार के अल्पमत में आने से पिछले महीने मुख्यमंत्री के पद से त्यागपत्र देने वाले नारायणसामी पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, ह्लसालों तक काम न करने वाली कांग्रेस सरकारों की लंबी सूची में पुडुचेरी की पिछली सरकार का विशेष स्थान है। आला कमान की सरकार, पुडुचेरी की दिल्ली के आलाकमान की सरकार सभी मोर्चों पर नाकाम थी।ह्व मोदी ने आरोप लगाया कि नारायणसामी के नेतृत्व वाली सरकार शिक्षा, चिकित्सा सीटों को भरने, अनुसूचित जाति/जनजाति समुदाय के कल्याण जैसे सभी क्षेत्रों में नाकाम रही और ह्लयहां सिर्फ लूट ही लूट थी।ह्व

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायक ह्लपूर्व मुख्यमंत्री के परिवार से सीधे संबंधितह्व भ्रष्टाचार के बारे में ह्लखुले तौर पर बात कर रहे हैंह्व। मोदी ने कहा कि उनका ह्लराजनीति में काफी लंबा अनुभव हैह्व और उन्होंने कई चुनाव देखे हैं लेकिन इस साल यहां हो रहे चुनाव ‘खास’ हैं। मोदी ने नारायणसामी के बारे में कहा, ह्लक्योंकि निवर्तमान मुख्यमंत्री को टिकट नहीं दिया गया। कई सालों की वफादारी, नेताओं की चप्पलें उठाना, अपने नेता (राहुल गांधी) को खुश करने के लिये गलत अनुवाद करना-इसके बावजूद टिकट नहीं- यह दिखाता है कि उनकी सरकार कितनी बड़ी आपदा थी।