राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी (सारण)।: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 01093/01094 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी की आवृत्ति में वृद्धि करते हुए इस गाड़ी का संचलन सप्ताह में तीन दिन के स्थान पर सप्ताह में छः दिन किया जायेगा। फलस्वरूप 01093 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर विशेष गाड़ी सोमवार, बुधवार, वृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को सप्ताह में छः दिन 10, 11, 15, 17 एवं 18 अप्रैल, 2021 को अतिक्ति फेरों में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से चलायी जायेगी। इसी प्रकार वापसी यात्रा में 01094 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस विशेष गाड़ी बुधवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार, सोमवार एवं मंगलवार को सप्ताह में छः दिन 12, 13, 17, 19 एवं 20 अप्रैल, 2021 को अतिरिक्त फेरों में गोरखपुर से चलायी जायेगी।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग