राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी (सारण)। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 06359/06360 एर्नाकुलम-पटना-एर्नाकुलम साप्ताहिक सुपरफास्ट अतिरिक्त विशेष गाड़ी का संचलन एर्नाकुलम से 01 मई, 2021 से अगली सूचना तक प्रत्येक शनिवार को तथा पटना से 04 मई, 2021 से अगली सूचना तक प्रत्येक मंगलवार को चलायी जायेगी। इस गाड़ी में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
06359 एर्नाकुलम-पटना साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष गाड़ी 01 मई, 2021 से अगली सूचना तक प्रत्येक शनिवार को एर्नाकुलम से 23.55 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन अलुवा से 00.30 बजे, त्रिसूर से 01.50 बजे, पालघाट से 03.10 बजे कोयम्बटूर से 04.40 बजे, त्रिरूप्पुर से 05.30 बजे, एरोड से 06.35 बजे, सेलम से 07.25 बजे, जोलारपेट्टै से 09.30 बजे, काटपाडी से 10.50 बजे, पेरम्बूर से 12.50 बजे, नेल्लौर से 16.20 बजे, ओंगोले से 17.35 बजे, तेनाली से 18.50 बजे, विजयवाडा से 20.15, वारंगल से 23.10 बजे, तीसरे दिन बल्हारशाह से 03.30 बजे, चन्द्रपुर से 03.50 बजे, नागपुर से 06.55 बजे, बेतूल से 09.32 बजे, घोड़ाडोंगरी से 10.12 बजे, इटारसी से 12.10 बजे, जबलपुर से 15.40 बजे, कटनी से 17.05 बजे, सतना से 18.30 बजे, प्रयागराज जं0 से 22.35 बजे, प्रयागराज रामबाग से 22.54 बजे, चैथे दिन ज्ञानपुर रोड से 00.29 बजे, वाराणसी से 01.55 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं0 से 03.00 बजे, बक्सर से 04.11 बजे तथा आरा से 05.08 बजे छूटकर पटना 06.30 बजे पहुंच रही है।
वापसी यात्रा में 06360 पटना-एर्नाकुलम साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष गाड़ी 04 मई, 2021 से अगली सूचना तक प्रत्येक मंगलवार को पटना से 16.30 बजे प्रस्थान कर आरा से 17.12 बजे, बक्सर से 17.58 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं0 से 20.10 बजे, वाराणसी से 21.05 बजे, ज्ञानपुर रोड से 22.12 बजे, दूसरे दिन प्रयागराज जंक्शन से 00.40 बजे, सतना से 03.40 बजे, कटनी से 05.00 बजे, जबलपुर से 06.30 बजे, इटारसी से 10.35 बजे, घोड़ाडोंगरी से 11.31 बजे, बेतुल से 12.11 बजे, नागपुर से 15.15 बजे, चन्द्रपुर से 17.45 बजे, बल्हारशाह से 19.00 बजे, बेलमपल्ली से 20.20 बजे, मंचिर्याल से 20.45 बजे, रामगुंडम 20.59 बजे, वारंगल से 22.30 बजे, तीसरे दिन खम्मम से 00.05 बजे, विजयवाडा से 02.00 बजे, तेनाली से 02.30 बजे, ओंगोले से 04.00 बजे, नेल्लोर से 05.50 बजे, गुडूर से 06.40 बजे, पेरम्बूर से 09.30 बजे, काटपाडी से 11.15 बजे, जोलारपेट्टै से 12.35 बजे, सेलम से 14.05 बजे, एरोड से 15.20 बजे, तिरूप्पुर से 16.05 बजे, कोयम्बटूर से 17.05 बजे, पालघाट से 18.30 बजे, त्रिसूर से 19.50 बजे तथा अलुवा से 20.40 बजे छूटकर एर्नाकुलम 21.40 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 11, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 19 कोच लगाये जा रहे हैं।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग