राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी (सारण)। रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के शहबाज कुली- गाजीपुर सिटी रेल खंड पर स्थित समपार सं. 03 पर 13 अप्रैल, 2021 को तथा समपार सं. 26 पर 27 अप्रैल, 2021 को, कटका-माधोसिंह रेल खंड पर स्थित समपार सं. 25 पर 19 अप्रैल, 2021 को एवं कादीपुर-सारनाथ रेल खंड पर स्थित समपार सं. 15 पर 22 अप्रैल, 2021 को सीमित ऊँचाई के सब-वे निर्माण हेतु यातायात ब्लॉक दिया जायेगा। फलस्वरूप निम्न गाड़ियों का संचलन मार्ग परिवर्तन, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन एवं रि-शिड्यूलिंग कर किया जायेगा।
इन गाड़ियों का हुआ मार्ग परिवर्तन-
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12 एवं 26 अप्रैल, 2021 को चलने वाली 01061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग वाराणसी-औंड़िहार-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-इंदारा-फेफना-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी।
- सीतामढ़ी से 19 अप्रैल, 2021 को चलने वाली 04005 सीतामगढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग वाराणसी-माधोसिंह-प्रयागराज जं. के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी-जंघई-प्रयागराज जं. के रास्ते चलायी जायेगी।
- दानापुर से 19 अप्रैल, 2021 को चलने वाली 02792 दानापुर-सिकन्दराबाद विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग वाराणसी-माधोसिंह-प्रयागराज जं. के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी-जंघई-प्रयागराज जं. के रास्ते चलायी जायेगी।
- दुर्ग से 21 अप्रैल, 2021 को चलने वाली 05160 दुर्ग-छपरा विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग जंघई-वाराणसी-औंड़िहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जंघई-जौनपुर-औंड़िहार के रास्ते चलायी जायेगी।
शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन-
- भटनी से 22 अप्रैल, 2021 को चलने वाली 05147 भटनी-वाराणसी सिटी विशेष गाड़ी औंड़िहार जं. पर शार्ट टर्मिनेट होगी एवं यह गाड़ी औंड़िहार से वाराणसी सिटी के मध्य निरस्त रहेगी।
- वाराणसी सिटी से 22 अप्रैल, 2021 को चलने वाली 05148 वाराणसी सिटी-भटनी विशेष गाड़ी औंड़िहार जं. से चलायी जायेगी। यह गाड़ी वाराणसी सिटी से औंड़िहार के मध्य निरस्त रहेगी।
- लखनऊ जं. से 21 अप्रैल, 2021 को चलने वाली 05008 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी विशेष गाड़ी मऊ जंक्षन में शार्ट टर्मिनेट होगी एवं यह गाड़ी मऊ से वाराणसी सिटी के मध्य निरस्त रहेगी।
- वाराणसी सिटी से 22 अप्रैल, 2021 को चलने वाली 05007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. विशेष गाड़ी मऊ से चलायी जायेगी। यह गाड़ी वाराणसी सिटी-मऊ के मध्य निरस्त रहेगी।
- प्रयागराज रामबाग से 22 अप्रैल, 2021 को चलने वाली 05138 प्रयागराज रामबाग-मऊ विशेष गाड़ी वाराणसी सिटी में शार्ट टर्मिनेट होगी। यह गाड़ी वाराणसी सिटी से मऊ के मध्य निरस्त रहेगी।
- मऊ से 22 अप्रैल, 2021 को चलने वाली 05137 मऊ-प्रयागराज रामबाग विशेष गाड़ी वाराणसी सिटी से चलायी जायेगी। यह गाड़ी मऊ-वाराणसी सिटी के मध्य निरस्त रहेगी।
रि-शियूड्लिंग-
- 05136 औंड़िहार-छपरा विशेष गाड़ी 13 एवं 27 अप्रैल, 2021 को औंड़िहार से 60 मिनट विलम्ब से चलायी जायेगी।
- 02334 प्रयागराज-रामबाग विशेष गाड़ी 19 अप्रैल, 2021 को प्रयागराज जं. से 60 मिनट विलम्ब से चलायी जायेगी।
- 05112 वाराणसी सिटी-छपरा विशेष गाड़ी 22 अप्रैल, 2021 को वाराणसी सिटी से 130 मिनट विलनम्ब से चलायी जायेगी।



More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग