बैंकुंठपुर (गोपालगंज)। स्थानीय थाने के मिडिल स्कूल फकलपुरा का ताला तोड़कर हजारों रुपए मूल्य की खेल सामग्रियां चोरी कर ली गई। स्कूल के प्रधानाध्यापक संजय कुमार प्रसाद ने थाने में आवेदन देकर कहा है कि स्कूल परिसर में अष्टयाम का आयोजन हो रहा था। अगले दिन जब ताला खोलने गए तो देखा कि स्कूल में दूसरा ताला लगा है। स्थानीय मुखिया एवं चौकीदार की उपस्थिति में ताला तोड़ा गया। जिसमें फुटबॉल, बैडमिंटन, कैरमबोर्ड, एफएम माइक तथा चाबी का गुच्छा चोरी होने की बात सामने आई। समाचार लिखे जाने तक मामले की प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
चोरो ने प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का ताला तोड़कर हजारो रूपये के सामान की चोरी
छपरा में दोहरा हत्याकांड: गोदरेज शोरूम के संचालक अमरेन्द्र सिंह व उनके चचेरे भाई को गोली मारकर हत्या