राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

कोविड-19 के मानकों के पालन के साथ रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री की सुविधा के साथ हुआ अहमदाबाद-समस्तीपुर-अहमदाबाद ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन

राष्ट्रनायक न्यूज।

पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 09453/09454 अहमदाबाद-समस्तीपुर-अहमदाबाद ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन अहमदाबाद से 18, 25 अप्रैल तथा 02 मई, 2021 दिन प्रत्येक रविवार को तथा समस्तीपुर से 21 एवं 28 अप्रैल तथा 05 मई, 2021 दिन प्रत्येक बुधवार को तीन फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा। इस गाड़ी में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।

09453 अहमदाबाद-समस्तीपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 18 एवं 25 अप्रैल तथा 02 मई, 2021 प्रत्येक रविवार को अहमदाबाद से 15.25 बजे प्रस्थान कर छायापुरी से 17.15 बजे, गोधरा से 18.15 बजे, रतलाम से 20.50 बजे, दूसरे दिन कोटा से 00.45 बजे, सवाई माधोपुर से 01.52 बजे, भरतपुर से 04.22 बजे, अछनेरा से   05.15 बजे, मथुरा जं. से 06.17 बजे,  हाथरस सिटी से 06.59 बजे, कासगंज से 07.55 बजे,  फर्रूखाबाद से 09.25 बजे, कन्नौज से 10.27 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 12.55 बजे, ऐशबाग से 14.17 बजे, बाराबंकी से 16.08 बजे, गोण्डा से 17.35 बजे, बस्ती से 18.48 बजे, गोरखपुर 20.55 बजे, देवरिया सदर से 21.50 बजे, सीवान से 23.10 बजे, तीसरे दिन छपरा से 00.50 बजे, हाजीपुर से 02.10 बजे तथा मुजफ्फरपुर से 03.05 बजे छूटकर समस्तीपुर 06.00 पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 09454 समस्तीपुर-अहमदाबाद ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 21, 28 अप्रैल तथा 05 मई, 2021 से प्रत्येक बुधवार को समस्तीपुर से 06.20 बजे प्रस्थान कर मुजफ्फरपुर से 07.20 बजे, हाजीपुर से 08.20 बजे, छपरा से 10.25 बजे, सीवान से 11.20 बजे, देवरिया सदर से 12.45 बजे, गोरखपुर से 14.40 बजे, बस्ती से 15.49 बजे, गोण्डा से 17.10 बजे, बाराबंकी से 18.47 बजे, ऐशबाग से  21.02 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 22.35 बजे, दूसरे दिन कन्नौज से 01.02 बजे, फर्रूखाबाद से 02.15 बजे, कासगंज से 03.50 बजे, हाथरस सिटी से 04.42 बजे, मथुरा जं. 05.35 बजे, अछनेरा से 07.00 बजे, भरतपुर से 07.35 बजे, सवाई माधोपुर से 10.07 बजे, कोटा से 11.25 बजे, नागदा से 14.20 बजे, रतलाम से 15.10 बजे, गोधरा से 18.12 बजे तथा छायापुरी से    19.20 बजे छूटकर अहमदाबाद 22.40 बजे पहुंचेगी।

इस विशेष गाडी की संरचना में शयनयान श्रेणी के 15, साधारण द्वितीय श्रेणी के 05, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा एसएलआरडी के 02 कोचों सहित कुल 23 कोच लगाये जायेंगे।