राष्ट्रनायक न्यूज।
पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 01171/01172 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 14 अप्रैल, 2021 दिन बुधवार को तथा गोरखपुर से 16 अप्रैल, 2021 दिन शुक्रवार को एक फेरें के लिये निम्नवत किया जायेगा। इस गाड़ी में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
01171 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 14 अप्रैल, 2021 दिन बुधवार को को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 01.00 बजे प्रस्थान थाणे से 01.23 बजे, कल्याण से 01.53 बजे, नासिक रोड से 04.48 बजे, भुसावल से 08.40 बजे, इटारसी से 13.45 बजे, जबलपुर से 17.40 बजे, सतना से 21.05 बजे, दूसरे दिन बांदा से 00.50 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 04.50 बजे, लखनऊ से 06.50 बजे, गोण्डा से 09.20 बजे तथा बस्ती से 10.30 बजे छूटकर गोरखपुर 12.15 बजे पहुंचेगी।
01172 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 16 अप्रैल, 2021 दिन शुक्रवार को गोरखपुर से 00.45 बजे प्रस्थान कर बस्ती से 01.50 बजे, गोण्डा से 03.15 बजे, लखनऊ से 05.55 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 07.55 बजे, बांदा से 10.50 बजे, सतना से 14.35 बजे, जबलपुर से 18.15 बजे, इटारसी से 22.00 बजे, दूसरे दिन भुसावल से 03.25 बजे, नासिक रोड से 07.20 बजे, कल्याण से 11.05 बजे तथा थाणे से 11.30 बजे छूटकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस 12.15 बजे पहुंचेगी। इस विषेष गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी कुर्सी यान के 17, वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी के 03, तथा जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग