राष्ट्रनायक न्यूज।
पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 09049/09050 मुम्बई सेन्ट्रल-समस्तीपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन 15, 22 एवं 29 अप्रैल 2021 दिन प्रत्येक वृहस्पतिवार को मुम्बई सेन्ट्रल से तथा 17 एवं 24 अप्रैल तथा 01 मई, 2021 दिन प्रत्येक शनिवार को समस्तीपुर से तीन फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा। इस गाड़ी में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
09049 मुम्बई सेन्ट्रल-समस्तीपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 15, 22 एवं 29 अप्रैल 2021 दिन प्रत्येक वृहस्पतिवार को मुम्बई सेन्ट्रल से 11.05 बजे प्रस्थान कर बोरीवली से 11.46 बजे, वापी से 13.24 बजे, वलसाड से 13.47 बजे, सूरत से 14.55 बजे, वड़ोदरा से 16.50 बजे, गोधरा से 18.15 बजे, रतलाम से 20.50 बजे, दूसरे दिन कोटा से 00.45 बजे, सवाई माधोपुर से 01.52 बजे, भरतपुर से 04.22 बजे, अछनेरा से 05.15 बजे, मथुरा जं. से 06.17 बजे, हाथरस सिटी से 06.59 बजे, कासगंज से 07.55 बजे, फर्रूखाबाद से 09.25 बजे, कन्नौज से 10.27 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 12.55 बजे, ऐषबाग से 14.17 बजे, बाराबंकी से 16.08 बजे, गोण्डा से 17.35 बजे, बस्ती से 18.48 बजे, गोरखपुर से 20.55 बजे, देवरिया सदर से 21.50 बजे, सीवान से 23.10 बजे, तीसरे दिन छपरा से 00.50 बजे, हाजीपुर से 02.10 तथा मुजफ्फरपुर से 03.05 बजे छूटकर समस्तीपुर 06.00 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 09050 समस्तीपुर-मुम्बई सेन्ट्रल ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 17 एवं 24 अप्रैल तथा 01 मई, 2021 दिन प्रत्येक शनिवार को समस्तीपुर से 20.15 बजे प्रस्थान कर मुजफ्फरपुर से 21.20 बजे, हाजीपुर से 22.15 बजे, दूसरे दिन छपरा से 00.25 बजे, सीवान से 01.20 बजे, देवरिया सदर से 02.27 बजे, गोरखपुर से 04.20 बजे, बस्ती से 05.29 बजे, गोण्डा से 07.05 बजे, बाराबंकी से 09.02 बजे, ऐशबाग से 11.50 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 13.30 बजे, कन्नौज से 16.38 बजे, फर्रूखाबाद से 17.37 बजे, कासगंज से 19.20 बजे, हाथरस सिटी से 20.20 बजे, मथुरा जं. 21.35 बजे, अछनेरा से 23.20 बजे, तीसरे दिन भरतपुर से 00.34 बजे, सवाई माधोपुर से 02.40 बजे, कोटा से 03.50 बजे, रतलाम से 07.55 बजे, गोधरा से 10.37 बजे, वड़ोदरा से 11.50 बजे, सूरत से 14.00 बजे, वलसाड से 15.07 बजे, वापी से 15.32 बजे तथा बोरीवली से 17.38 बजे छूटकर मुम्बई सेन्ट्रल 18.25 बजे पहुॅचेगी।
इस विशेष गाडी की संरचना में शयनयान श्रेणी के 15, साधारण द्वितीय श्रेणी के 05, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा एसएलआरडी के 02 कोचों सहित कुल 23 कोच लगाये जायेंगे।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग