पटना: बिहार में रोजाना कोरोना के रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में लॉकडाउन की आहट के चलते कई मजदूर दूसरे राज्यों से वापस बिहार लौट रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सचिवालय में कोविड-19 की स्थिति को लेकर सर्वदलीय बैठक कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में सीएम कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं। वहीं सर्वदलीय बैठक से पहले कांग्रेस नेताओं का एक बयान सामने आया है। कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद रंजीत रंजन ने दूसरे राज्यों से आने वाले मजदूरों के खाते में हर महीने 6-6 हजार रुपये दिए जाने की मांगी की है। वहीं कांग्रेस कमिटी, रिसर्च विभाग एवं मैनिफेसटो कमिटी के चेयरमैन आनंद माधव ने पंचायत चुनाव को स्थगित करने की मांग की है। उन्होंने चुनाव आयोग से स्थिति सामान्य होने तक चुनाव न कराने का अनुरोध किया है।
माधव ने कहा कि इस साल राजनीतिक रैलियों में कोरोना ने सबसे ज्यादा कहर मचाया है। कांग्रेस नेता का कहना है कि राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 25 हजार के आसपास पहुंच गई है। ऐसे में यदि पंचायत चुनाव कराए जाते हैं तो महामारी की वजह से कितने लोगों की मौत होगी इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है।



More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग