राष्ट्रनायक न्यूज।
फुलवारी शरीफ। बिहार के राज्यपाल की ओर से बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर आयोजित सर्वदलीय बैठक में माले राज्य सचिव कुणाल द्वारा दिए गए सुझाव को बिहार के जनता के हितों वाला बताते हुए माले। विधायक गोपाल रविदास ने कहा कि 45 साल में टीका की उम्र सीमा समाप्त करने, सभी अस्पतालों में एंबुलेंस सेवाओं की संख्या बढ़ाई जाने, आरटीपीसीआर की रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर देने की व्यवस्था टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने का सुझाव दिया गया है ताकि संक्रमितों का सही समय पर पहचान व इलाज हो सके और संक्रमण का फैलाव रोका जा सके। इसके अलावा अगले 6 माह तक पंचायत चुनाव टाल दिए जाएं और काम काज के सुचारू संचालन के लिए उनके अधिकार भी 6 महीने तक बढ़ाने की बात सरकार के समक्ष दिया गया है।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग