राष्ट्रनायक न्यूज।
पटना (बिहार)। बुद्धा कॉलोनी थाने में शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक वृद्ध महिला अर्द्धनग्न अवस्था में सरिस्ता के अंदर घुस गई। महिला रोते हुए पुलिस से गुहार लगा रही थी। यह देखकर आसपास मौजूद पुलिसकर्मी हैरान रह गए। पहले तो उन्होंने महिला को समझाने की कोशिश की, इसके बाद आनन-फानन में उसे गश्ती गाड़ी पर बैठा कर वापस उसके घर ले गए। प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई है कि आपसी विवाद में महिला के साथ किसी ने मारपीट की। इस कारण उसके कपड़े फट गए थे। बुद्धा कॉलोनी के थानेदार कैसर आलम ने बताया कि पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। महिला के आरोपों के बाबत जांच की जा रही है। जिस वक्त महिला थाने पर पहुंची थी उसके साथ एक अन्य महिला और एक बच्चा भी मौजूद था। पारिवारिक विवाद में मारपीट होने की बात सामने आ रही थी। पुलिस के मुताबिक छानबीन पूरी होने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
चोरो ने प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का ताला तोड़कर हजारो रूपये के सामान की चोरी
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन