पटना: पटना के तीनों श्मशान घाटों को निजी एजेंसी के हवाले किया जाएगा। इस संबंध में नगर निगम के नगर आयुक्त ने निर्णय ले लिया है। इसी महीने के अंत में टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। खासकर घाटों पर विद्युत शवदाह गृह का संचालन और मेंटेनेंस की जिम्मेवारी अब निजी एजेंसी के हाथों में होगी। कोविड महामारी के दौरान संक्रमित शवों को जलाने को लेकर जो परेशानियां सामने आयी हैं, उसे ध्यान में रखते हुए बांस घाट, गुलबी घाट और खाजेकलां घाट के विद्युत शवदाह गृह को एजेंसी के माध्यम से चलाया जाना है। अभी तक तीनों शमशान घाट के विद्युत शवदाह गृह को नगर निगम के कर्मी ही चलाते हैं। ऐसे में अभी तक कई बार शिकायत मिली कि जानबूझकर मशीन को खराब कर दिया जाता है, ताकि लोगों से मोटी रकम वसूला जा सके। नगर निगम का दावा है कि निजी एजेंसी के हाथों सौंपने पर विद्युत शवदाह गृह का संचालन अच्छे ढंग से हो सकेगा और इससे अवैध वसूली और दलाली पर अंकुश लगेगा।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग