राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

बिहार में कोरोना का कहर: एक दिन में रिकॉर्ड 8690 संक्रमित मिले, 27 मरीजों की मौत

पटना: राज्य में रविवार को फिर रिकॉर्ड 8690 नए संक्रमितों की पहचान हुई। एक दिन में नए संक्रमितों में 9.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। शनिवार को राज्य में 7890 नए संक्रमितों की पहचान की गई थी। राज्य में इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 44,700 हो गयी।

पिछले 24 घंटे में राज्य में 3480 संक्रमित मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो गए, जबकि 27 संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो गयी। राज्य में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 85.67 फीसदी रही। एक दिन में राज्य में 1 लाख 604 सैम्पल की कोरोना जांच की गई। राज्य के पांच जिलों में तीन सौ से अधिक कोरोना संक्रमित मिले। इनमे पटना में सर्वाधिक 2290 नए संक्रमितों की पहचान की गई। औरंगाबाद में 353, भागलपुर में 376, सारण में 383 और गया में 753 नए संक्रमितों की पहचान की गई। वहीं, कुल 24 जिलों में सौ से अधिक संक्रमित मिले। बेगूसराय में 237, भोजपुर में 130, बक्सर में 204, पूर्वी चंपारण में 246, सहरसा में 219, समस्तीपुर में 128, सीवान में 248, जहानाबाद में 197, कटिहार में 148, खगड़िया में 106, मधुबनी में 117, मुंगेर में 230, मुजफ्फरपुर में 235, नालंदा में 167, नवादा में 122, पूर्णिया में 198, रोहतास में 184, वैशाली में 171 और पशिचमी चंपारण में 237 संक्रमितों की पहचान की गई।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अब तक 3 लाख 24 हजार 117 संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें अब तक 2 लाख 77 हजार 667 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि अबतक 1749 कोरोना संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।