पटना: बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर में सोमवार सुबह एक अपार्टमेंट के टॉप फ्लोर में लगी आग के कारण मां और बेटे की दम घुटने से मौत हो गई। ये दर्दनाक हादसा आरपीएस मोड़ के एसकेपुरम लेन नंबर 2 स्थित सुशीला आनंद होम अपार्टमेंट में हुआ। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाने में सफलता प्राप्त की।
जानकारी के अनुसार सुशीला आनंद होम अपार्टमेंट में बबन शर्मा के घर में आग लगी। हादसे में बबन शर्मा की बेटी प्रियंका (35 साल) और नाती यज्ञ (12 साल) की मौत हो गई है। जिस फ्लैट में आग लगी, उसमें बबन शर्मा अपनी पत्नी, बेटी और नाती के साथ रह रहे थे।
सोमवार की सुबह बबन शर्मा की पत्नी सुबह फूल लेने के लिए घर से निकली थी और बाहर से दरवाजा बंद कर गई थी। इस बीच घर में आग लग गई। उस वक्त प्रियंका और उसका 12 साल का बेटा यज्ञ घर में ही था। अगलगी की घटना के बाद दोनों मां बेटा किसी तरह घर से निकलने का प्रयास करने लगे लेकिन बाहर से दरवाजा बंद होने के कारण वे वहां से निकलने में पूरी तरह असमर्थ रहे। इस बीच दम घुटने से दोनों की स्थिति काफी नाजुक हो गई।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग