राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

बधार में शीशम के पेड़ से लटकता मिला महिला का शव मिला, फैली सनसनी

पालीगंज (बिहार)। रविवार को दोपहर पालीगंज बाजार से सटे दरियापुर गांव के बधार में शीशम के पेड़ पर लटकता हुआ एक महिला का शव मिला। पेड़ से लटकने की खबर गांव में आग की तरह फैल गयी।यह खबर सुन लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। महिला की पहचान मिल्की गांव निवासी 22 वर्षीय रुनि देवी पति करिवा उर्फ राजू मांझी की के रूप में कई गई। जानकारी के अनुसार दरियापुर गांव के बधार में शीशम के पेड़ पर केशरिया कलर की साड़ी पहने हुए व पेड़ से गले मे कपड़ा से बंधे महिला की लटकने की खबर मिलते ही गांव में सनसनी फैल गयी। ग्रामीणों ने पेड़ से लटके शव की सूचना पालीगंज थाने की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पालीगंज थाने की पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतरवाया।घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ व आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल पालीगंज पहुंचाया। घटना की पुस्टि करते हुए थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बतलाया कि मामले की तह तक पहुंचने के लिए हर संभावित बिंदुओं की जांच की जा रही है। यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। बहरहाल मृतका के परिजन घटना के बाद से ही फरार हैं। उनके घर मे ताला लटका हुआ है।