राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

कोरोना महामारी के बीच यात्रियों की संख्या में लगातार हो रही कमी को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 12 टेनों के संचालन पर लगाई रोक

राष्ट्रनायक न्यूज।

पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी। परिचालनिक कठिनाईयों एवं पर्याप्त यात्री संख्या न होने के कारण रेलवे प्रशासन द्वारा निम्नलिखित गाड़ियों का निरस्तीकरण, आवृत्ति में कमी तथा शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन निम्नवत् किया जायेगा।

निरस्तीकरण-

  • 05141 सीवान-गोरखपुर विशेष गाड़ी 21 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।
  • 05142 गोरखपुर-सीवान विशेष गाड़ी 21 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।
  • 05009 गोरखपुर-मैलानी विशेष गाड़ी 21 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।
  • 05010 मैलानी-गोरखपुर विशेष गाड़ी 22 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।
  • 05104 मंडुवाडीह-गोरखपुर विशेष गाड़ी 21 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।
  • 05103 गोरखपुर-मंडुवाडीह विशेष गाड़ी 21 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।
  • 05105 छपरा-नौतनवा विशेष गाड़ी 21 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।
  • 05106 नौतनवा-छपरा विशेष गाड़ी 21 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।
  • 05114 छपरा कचहरी-गोमतीनगर विशेष गाड़ी 21 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।
  • 05113 गोमतीनगर-छपरा कचहरी विशेष गाड़ी 22 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।
  • 05080 गोरखपुर-पाटलीपुत्र विशेष गाड़ी 21 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।
  • 05079 पाटलीपुत्र-गोरखपुर विशेष गाड़ी 21 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।

आवृत्ति में कमी-

05112/05111 छपरा-वाराणसी सिटी-छपरा प्रतिदिन चलने वाली दैनिक विशेष गाड़ी की आवृत्ति में 21 अप्रैल, 2021 से कमी कर इस गाड़ी को सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को चलाया जायेगा।

शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन-

  • 05121 थावे-छपरा कचहरी विशेष गाड़ी 21 अप्रैल, 2021 से छपरा कचहरी के स्थान मसरख में शार्ट टर्मिनेट होगी।
  • 05124 छपरा कचहरी-थावे विशेष गाड़ी 21 अप्रैल, 2021 से छपरा कचहरी के स्थान मसरख से चलायी जायेगी।