राष्ट्रनायक न्यूज।
पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 09035/09036 मुम्बई सेन्ट्रल- मंडुवाडीह- दादर सुपरफास्ट ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन 21 अप्रैल, 2021 को मुम्बई सेन्ट्रल से तथा 23 अप्रैल, 2021 को मंडुवाडीह से निम्नवत किया जायेगा। इस गाड़ी में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
09035 मुम्बई सेन्ट्रल-मंडुवाडीह सुपरफास्ट ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 21 अप्रैल, 2021 को मुम्बई सेन्ट्रल से 22.30 बजे प्रस्थान कर बोरीवली से 23.17 बजे, दूसरे दिन वापी से 00.58 बजे, सूरत से 02.04 बजे, वडोदरा से 03.39 बजे, रतलाम से 07.15 बजे, कोटा से 10.15 बजे, सवाई माधोपुर से 11.15 बजे, भरतपुर से 13.42 बजे, मथुरा जं. 15.50 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 22.30 बजे, तीसरे दिन लखनऊ से 00.35 बजे, रायबेरली से 02.05 बजे, अमेठी से 03.10 बजे, प्रतापगढ़ से 04.10 बजे, जंघई से 05.10 बजे तथा भदोही से 06.10 बजे छूटकर मंडुवाडीह 08.00 बजे पहुॅचेगी।
वापसी यात्रा में 09036 मंडुवाडीह-दादर सुपरफास्ट ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 23 अप्रैल, 2021 को मंडुवाडीह से 17.00 बजे प्रस्थान कर भदोही से 18.45 बजे, जंघई से 19.50 बजे, प्रतापगढ़ से 20.55 बजे, अमेठी से 21.05 बजे, रायबरेली से 22.10 बजे, दूसरे दिन लखनऊ से 24.00 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 01.50 बजे, मथुरा जं. से 08.25 बजे, भरतपुर से 10.27 बजे, सवाई माधोपुर से 13.00 बजे, कोटा से 14.45 बजे, रतलाम से 18.00 बजे, वडोदरा से 22.35 बजे, तीसरे दिन सूरत से 00.28 बजे, वापी से 01.37 बजे, तथा बोरीवली से 03.07 बजे छूटकर दादर 04.30 बजे पहुंचेगी।
इस विशेष गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 08, पेन्ट्रीकार का 01, शयनयान श्रेणी के 04 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोच सहित 17 कोच लगाये जायेंगे।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग