राष्ट्रनायक न्यूज।
पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 09522 समस्तीपुर-राजकोट ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन 24 अप्रैल, 2021 को समस्तीपुर से किया जायेगा। इस गाड़ी में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
09522 समस्तीपुर-राजकोट ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 24 अप्रैल, 2021 को समस्तीपुर से 06.20 बजे प्रस्थान कर मुजफ्फरपुर से 07.20 बजे, हाजीपुर से 08.20 बजे, छपरा से 10.25 बजे, सीवान से 11.20 बजे, देवरिया सदर से 12.45 बजे, गोरखपुर से 14.40 बजे, बस्ती से 15.49 बजे, गोण्डा से 17.10 बजे, बाराबंकी से 18.47 बजे, ऐषबाग से 21.02 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 22.35 बजे, दूसरे दिन कन्नौज से 01.02 बजे, फर्रूखाबाद से 02.15 बजे, कासगंज से 03.50 बजे, हाथरस सिटी से 04.42 बजे, मथुरा जं. से 05.35 बजे, अछनेरा से 07.00 बजे, भरतपुर से 07.35 बजे, सवाई माधोपुर से 10.07 बजे, कोटा से 11.25 बजे, रतलाम से 15.10 बजे, गोधरा से 18.12 बजे, छायापुरी से 19.20 बजे तथा अहमदाबाद से 23.05 बजे छूटकर तीसरे दिन राजकोट 03.05 बजे पहुंचेगी।
इस विशेष गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 12, साधारण द्वितीय श्रेणी के 06 तथा एसएलआरडी के 02 कोच सहित 23 कोच लगाये जायेंगे।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग