राष्ट्रनायक न्यूज।
पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा को ध्यान में रखकर नियमित विशेष गाड़ियों के साथ ही अतिरिक्त विशेष गाड़ियों का संचलन किया जा रहा है, ताकि सुविधाजन्य तरीके से यात्रीगण अपने गन्तव्य को पहुंच सकें। पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर, मंडुवाडीह, मऊ, लखनऊ, छपरा, लालकुंआ स्टेशनों से देश के महत्वपूर्ण स्टेशनों जैसे कि लोकमान्य तिलक टर्मिनस, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, दादर, बांद्रा टर्मिनस, पनवेल, मुंबई सेण्ट्रल, पुणे, ऊधना, सूरत, आनन्द विहार टर्मिनस स्टेशनों के लिये अतिरिक्त विशेष गाड़ियों का संचलन किया जा रहा है। इसके साथ ही अन्य क्षेत्रीय रेलों के स्टेशनों से पूर्वोत्तर रेलवे होकर मुम्बई क्षेत्र के स्टेशनों, पुणे, सूरत, अहमदाबाद, राजकोट, अमृतसर के लिये अतिरिक्त विशेष गाड़ियों का संचलन किया जा रहा है। ये विशेष गाड़ियाँ पूर्वोत्तर रेलवे पर चल रही औसतन 176 मेल/एक्सप्रेस नियमित विशेष गाड़ियों के अतिरिक्त हैं।
यात्रियों की मांग के आधार पर अप्रैल माह में अभी तक 97 अतिरिक्त विशेष गाड़ियों का संचलन किया गया/जा रहा है तथा विभिन्न अतिरिक्त विशेष गाड़ियों की आवृत्ति में वृद्धि की गई है। इन गाड़ियों के संचलन से कोरोना के इस संक्रमण काल में यात्री जनता को विषेष राहत हो रही है। सभी मेल/एक्सप्रेस विशेष गाड़ियों में आरक्षित श्रेणी के कोच लगाये जा रहे हैं तथा स्टेशनों पर कोरोना प्रोटोकाल के अनुपालन हेतु आवश्ययक कदम उठाये गये हैं।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग