राष्ट्रनायक न्यूज।
पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 01101/01102 दादर-मंडुवाडीह-दादर सुपरफास्ट ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी के संचलन आवृत्ति में वृद्धि की गई है। फलस्वरूप यह गाड़ी 21 अप्रैल से 01 मई, 2021 तक सप्ताह में दो दिन के बजाय सप्ताह में चार दिन चलाई जायेगी। 01101 दादर-मंडुवाडीह सुपरफास्ट ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 21 अप्रैल से 01 मई,2021 तक दादर से प्रत्येक रविवार, बुधवार, वृहस्पतिवार एवं शनिवार को तथा 01102 मंडुवाडीह-दादर सुपरफास्ट ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 21 अप्रैल से 01 मई, 2021 तक मंडुवाडीह से प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार एवं सोमवार को चलाई जायेगी। इस गाड़ी में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग