- कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु कोविड-19 वैक्सीन सुरक्षा कवच: सिग्रिवाल
राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर/सारण। शनिवार को एकमा सीएचसी में पहुंच कर सांसद जनार्दन सिंह सिग्रिवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कोविड-19 वैक्सीनेशन का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सांसद श्री सिग्रिवाल ने सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साजन कुमार, डॉ. अमित कुमार तिवारी व प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार के साथ एक समीक्षा बैठक करके आवश्यक जानकारी हासिल कर जरूरी निर्देश दिए।
सांसद ने कहा कि कोविड-19 की वैक्सीन अपनी बारी आने पर सभी को लगवायी चाहिए। यह वैक्सीन कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु सुरक्षा कवच की तरह कार्य करती है। दवा, वैक्सीन व ऑक्सीजन सिलेंडर की हमारे यहां कमी नहीं है। आगामी एक मई से 18 से 44 साल तक के सभी लोगों को यह वैक्सीन लगायी जाएगी। इस दौरान भीड़ नियंत्रण हेतु पहले से ही प्लानिंग करने के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ साजन कुमार को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि टीकाकरण कार्य में स्वास्थ्य कर्मियों को भीड़ नियंत्रण में हमारे भाजपा कार्यकर्ता भी सहयोग करेंगे।
उन्होंने कहा कि इस कोरोना वायरस हमारे लोगों की जान ले रहा है। यह हमारी शिक्षा, यातायात, व्यवसाय आदि को भी चौपट कर रहा है। इसलिए इससे बचाव हेतु जारी गाइडलाइंस का अनुपालन जरूर करें। सिर्फ सरकार अथवा स्वास्थ्य कर्मियों पर इसकी जवाबदेही तय करके उनपर ही नहीं थोपें। उन्होंने संकट की इस घड़ी में संदिग्ध बीमार लोगों की जांच, उपचार व वैक्सीनेशन कार्य में सराहनीय योगदान के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए इस समर्पित सेवा की सराहना भी किया।
इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साजन कुमार, डॉ. अमित कुमार तिवारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार, एलटी सुनील कुमार, जदयू के जिला महामंत्री ब्रजेंद्र कुमार सिंह उर्फ भवानी मुन्ना, भाजपा नेता चैतेन्द्रनाथ सिंह, भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य बंटी ओझा, एकमा नगर भाजपा अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह पप्पू, एकमा पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष अविनाश चंद्र उपाध्याय, बीरेंद्र पांडेय, भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, भाजपा युवा नेता गौरव सिंह किशन, रोहित कुमार गिरि, वीरेश सिंह, अनिरुद्ध दुबे, संतोष सिंह आदि मौजूद थे।


More Stories
सारण में विधान सभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा संपन्न, 24 नामांकन पत्र रद्द
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन