पटना: केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मेदांता ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. नरेश त्रेहान से व्यक्तिगत रूप से आग्रह किया है कि मेदांता ग्रुप द्वारा निर्मित पटना के कंकड़बाग स्थित मेदांता अस्पताल को अविलंब कोविड के इलाज के लिए डेडिकेटेड अस्पताल के रूप में शुरू किया जाए। कहा कि एक बड़ा अस्पताल बना है और कोरोना संक्रमितों की बढ़ती हुई संख्या के आलोक में इसको तुरंत आरम्भ किया जाए। डॉ. त्रेहान ने आश्वस्त किया है कि इसे बहुत जल्द ही शुरू करवा देंगे। ईएसआईसी बिहटा स्थित अस्पताल के लिए सेना के छह और डॉक्टर पहुंच गए हैं, जिससे कोविड इलाज में सुविधा हुई है।
रविशंकर प्रसाद से पुन: आग्रह किया कि यहां सेना के डॉक्टरों की संख्या और बढ़ाई जाए ताकि कोरोना मरीजों के इलाज में सहूलियत हो। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऑक्सीजन के आपूर्ति के लिए केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल तथा पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से कई बार विशेष आग्रह किया था। बिहार में ऑक्सीजन की जरूरत पूरी करने के लिए बोकारो स्टील प्लांट से ऑक्सीजन पटना पहुंचेगा, ऐसा अधिकारियों ने आशवस्त किया है।
केंद्रीय मंत्री ने अपने संसदीय क्षेत्र पटना साहिब से बांकीपुर के विधायक सह पथ निर्माण मंत्री नीतिन नवीन एवं दीघा के विधायक सह प्रदेश महामंत्री संजीव चौरसिया, पटना महानगर भाजपा के जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार, जिला के सभी पदाधिकारियों एवं सभी मण्डल अध्यक्षों के साथ वर्चुअल चर्चा की और स्थिति को सुधारने के लिए उनके विचार जाना। पटना के जिलाधिकारी और पटना नगर निगम के आयुक्त को निर्देश दिया कि पटना में सेनेटाइजेशन कार्य में तेजी लाई जाए। साफ- सफाई का ध्यान रखा जाए। सब्जी बेचने के लिए कॉलोनी, मुहल्ले मे ही ठेले से उपलब्धता हो, जिससे सब्जी मंडी में भीड़ न हो।


More Stories
सारण में विधान सभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा संपन्न, 24 नामांकन पत्र रद्द
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन