पटना: बिहार में पिछले 24 घंटे में 12,795 नए कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान 98,763 सैम्पल की कोरोना जांच की गई। पटना में सर्वाधिक 1848, गया में 1340, भागलपुर में 681, औरंगाबाद में 682 और बेगूसराय में 525 नए कोरोना संक्रमित मिले।
राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने बताया कि 534 प्रखंड में एक-एक डॉक्टर कुल 534 डॉक्टरों की तीन महीने के लिए वॉकिंग इंटरव्यू के माध्यम से बहाली की जाएगी। इसके लिए सोमवार को विज्ञापन जारी किया जाएगा। कोरोना काल के लिए ये बहाली होगी। कोरोना काल के बढ़ने पर बहाली के समय को भी बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में 20 मीट्रिक टन स्टोरेज क्षमता का क्रायोजेनिक टैंक स्थापित किया जाएगा। इसके लिए बीएमएसआईसीएल के माध्यम से कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।
उन्होंने कहा कि रेमेडिसिवर को मरीज के नाम आपूर्ति की सूची को स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा ताकि मरीज को भी उसके नाम से दवा की उपलब्धता की जानकारी मिल सके। इसके अलावा अस्पतालों में बेड्स की उपलब्धता की जानकारी देने को लेकर देर रात तक सॉफ्टवेयर को अपडेट कर दिया जाएगा। इसकी सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से आमलोगों को दी जाएगी ताकि अधिक से अधिक लोग उसका उपयोग कर सकें।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग