राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

भाकपा माले ने सीएम को पत्र लिखकर कोरोना से निपटने के दिए सुझाव

पटना: भाकपा माले ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को जनता के भरोसे पर उतरने लायक बनाने की मांग की है। पार्टी के राज्य सचिव कु़णाल ने अपनी पार्टी के जांच टीम की रिपोर्ट की जानकारी मुख्यमंत्री को दी है। साथ ही, कई जरूरी सुझाव भी दिये हैं। कहा है कि पटना के सभी बड़े अस्पतालों में ऑक्सीजन युक्त 500 बेड व कम से कम 100 वेंटिलेटर की उपलब्धता की गारंटी की जाए।

पत्र में कुणाल ने कहा है कि जिला, रेफरल, पीएचसी, एडिशनल पीएचसी आदि केंद्रों में डॉक्टरों व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की नियमित उपस्थिति की गारंटी की जाए। डॉक्टर सहित तमाम तरह के स्वास्थ्यकर्मियों के सृजित पदों पर अविलंब बहाली सरकार को करनी चाहिए। साथ ही अस्पतालों में बिजली, आवश्यक दवाइयों, बेड, ऑक्सीजन , आईसीयू, एंबुलेस और अन्य जरूरी उपकरण पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करना चाहिए। जिला अस्पताल में कम से कम 100 वेंटीलेटर की व्यवस्था की जाए। गंभीर रूप से बीमार लोगों को नीचे के अस्पताल उच्चतर अस्पतालों में रेफर करते वक्त इस बात की गारंटी कर लें कि उक्त अस्पताल में बेड, ऑक्सीजन अथवा वेंटिलेटर खाली हैं या नहीं? इसकी उपलब्धता की गारंटी हो जाने पर ही मरीजों को रेफर किया जाए। कहा है कि सभी कोरोना योद्धाओं के लिए सरकार ने 50 लाख बीमा योजना को पुनर्जीवित किया जाए।