पटना: राज्य के सभी 534 प्रखंडों में एक -एक डॉक्टरों की बहाली की जाएगी। डॉक्टरों की बहाली तीन महीने के लिये संविदा के आधार पर होगी। रविवार को स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव सह राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने मीडिया को ये जानकारी दी।
श्री कुमार ने बताया कि डॉक्टरों की बहाली को लेकर सोमवार को विज्ञापन जारी किया जाएगा। डॉक्टरों की बहाली वॉकिंग इंटरव्यू के आधार पर की जाएगी। ये बहाली कोरोना काल को ध्यान में रख कर किये जाने का निर्णय लिया गया है। कोरोना काल के बढ़ने पर बहाली के निर्धारित समय को भी बढ़ाया जाएगा।
श्री कुमार ने बताया कि बिहार राज्य तकनीकी सेवा चयन आयोग के साथ आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में आयोग के माध्यम से होने वाली नियुक्ति की कार्रवाई को भी तेज करने का निर्देश दिया गया है। डॉक्टरों की काउंसलिंग की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा गया है। श्री कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत भी 865 नर्सो की बहाली की प्रक्रिया जारी है, जिसे जल्द ही पूरा किया जाएगा।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग