हाजीपुर: यात्रियों की सुविधा हेतु पुणे से दानापुर तथा भागलपुर के मध्य अतिरिक्त स्पेषल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा । इन स्पेषल ट्रेनों के सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
1. 01471 पुणे-दानापुर स्पेषल ट्रेन का परिचालन 27 अप्रैल, 2021 को किया जाएगा । यह स्पेषल ट्रेन 27.04.2021 को पुणे से 17.40 बजे प्रस्थान कर 28.04.2021 को 21.25 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं., अगली तिथि को 00.40 बजे दानापुर पहुॅचेगी। यहां से वापसी में गाड़ी संख्या 01472 दानापुर-पुणे स्पेषल 29.04.2021 को 05.00 बजे दानापुर से खुलकर 08.30 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. पहुंचेगी तथा यहां से यह गाड़ी विभिन्न स्टेषनों पर रूकते हुए 30.04.2021 को 11.35 बजे पुणे पहुंचेगी ।
अप एवं डाउन दिषा में यह ट्रेन अहमदनगर, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, मनिकपुर आदि स्टेषनों पर रूकते हुए चलेगी । इस विषेष गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 03, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 01, शयनयान श्रेणी के 03 तथा साधारण द्वितीय श्रेणी के 02 कोच लगाये जायेंगे।
2. 01469 पुणे-भागलपुर स्पेषल ट्रेन का परिचालन 28 अप्रैल, 2021 को किया जाएगा । यह स्पेषल ट्रेन 28.04.2021 को पुणे से 16.10 बजे प्रस्थान कर 29.04.2021 को 08.25 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं., 09.25 बजे सासाराम, 11.30 बजे गया, 15.50 बजे किऊल रूकते हुए 18.40 बजे भागलपुर पहुॅचेगी। यहां से वापसी में गाड़ी संख्या 01470 भागलपुर-पुणे स्पेषल 29.04.2021 को 22.00 बजे भागलुपर से खुलकर 23.05 बजे जमालपुर, 30.04.2021 को 00.20 बजे किऊल, 04.15 बजे गया, 06.10 बजे सासाराम, 07.40 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. पहुंचेगी तथा यहां से यह गाड़ी विभिन्न स्टेषनों पर रूकते हुए 01.05.2021 को 11.35 बजे पुणे पहुंचेगी। अप एवं डाउन दिषा में यह ट्रेन अहमदनगर, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, मनिकपुर आदि स्टेषनों पर रूकते हुए चलेगी।
3. 01241 लोकमान्य तिलक टर्मिलस-भागलपुर समर स्पेषल ट्रेन का परिचालन 29 अप्रैल, 2021 को किया जाएगा । यह स्पेषल ट्रेन 29.04.2021 को लोकमान्य तिलक टर्मिलस से 14.30 बजे प्रस्थान कर 30.04.2021 को 15.50 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं., 16.55 बजे सासाराम, 19.00 बजे गया, 23.20 बजे किऊल रूकते हुए 01.05.2021 को 02.10 बजे भागलपुर पहुॅचेगी। यहां से वापसी में गाड़ी संख्या 01242 भागलपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिलस समर स्पेषल 01.05.2021 को 05.45 बजे भागलुपर से खुलकर 06.50 बजे जमालपुर, 08.00 बजे किऊल, 11.55 बजे गया, 13.50 बजे सासाराम, 15.20 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. पहुंचेगी तथा यहां से यह गाड़ी विभिन्न स्टेषनों पर रूकते हुए 02.05.2021 को 17.00 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिलस पहुंचेगी। अप एवं डाउन दिषा में यह ट्रेन कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, मनिकपुर आदि स्टेषनों पर रूकते हुए चलेगी।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग