पटना। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के प्रयास से रविवार की देर रात अम्हारा बिहटा स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में बड़ा हादसा टल गया। दरअसल हुआ यूं कि यहां एकाएक ऑक्सीजन समाप्त होने के बाद तमाम प्रयासों के बाद ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। यहां पर 43 कोविड मरीज भर्ती हैं। इनमें से 18 आईसीयू में हैं।
रविवार की रात मामला संज्ञान में आते ही केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री चौबे एवं उनके कार्यालय के अधिकारियों ने जिला प्रशासन से संपर्क साधा। अविलंब 40 सिलेंडर की आपूर्ति कराई गई। सिलेंडर की आपूर्ति के उपरांत कॉलेज प्रशासन की जान में जान आई। अन्य 80 सिलेंडर की भी आपूर्ति कॉलेज प्रशासन को उपलब्ध करा दी गई है। जिला प्रशासन निरंतर कॉलेज के संपर्क में है। उनके आवश्यकतानुसार सिलेंडर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। कॉलेज प्रशासन ने केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री अश्विनी चौबे का आभार व्यक्त किया है।


More Stories
सारण में विधान सभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा संपन्न, 24 नामांकन पत्र रद्द
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी