राष्ट्रनायक न्यूज।
पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 01323/01324 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई)-गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई) ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन 01 एवं 02 मई, 2021 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई) से तथा 02 एवं 03 मई, 2021 को गोरखपुर से निम्नवत किया जायेगा। इस गाड़ी में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
01323 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई)-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 01 एवं 02 मई, 2021 दिन शनिवार एवं रविवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई) से 12.00 बजे प्रस्थान कर दादर से 12.15 बजे, कल्याण से 12.58 बजे, नासिक रोड से 15.18 बजे, भुसावल से 19.15 बजे, दूसरे दिन इटारसी से 00.25 बजे, भोपाल से 02.40 बजे, बीना से 05.05 बजे, झांसी से 07.30 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 12.30 बजे, लखनऊ से 14.25 बजे, गोण्डा से 16.45 बजे तथा बस्ती से 17.55 बजे छूटकर गोरखपुर 20.00 बजे पहुॅचेगी।
वापसी यात्रा में 01324 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई) ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 02 एवं 03 मई, 2021 दिन रविवार एवं सोमवार को गोरखपुर से 23.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन बस्ती से 00.55 बजे, गोण्डा से 20.05 बजे, लखनऊ से 05.05 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 07.05 बजे, झांसी से 12.05 बजे, बीना से 14.35 बजे, भोपाल से 17.05 बजे, इटारसी से 19.20 बजे, भुसावल से 23.55 बजे, तीसरे दिन नासिक रोड से 04.00 बजे, कल्याण से 06.53 बजे तथा दादर से 07.36 बजे छूटकर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई) 08.00 बजे पहुॅचेगी।
इस विशेष गाड़ी में एसएलआरडी के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 08, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 01 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग