राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट में अकबरपुर पंचायत के मुखिया जख्मी

राष्ट्रनायक न्यूज।

दरियापुर (सारण)थाना क्षेत्र के सुमेरपट्टी गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में आधा दर्जन महिलाएं जख्मी हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमेरपट्टी गांव में एक विवादित जमीन पर दोनों पक्ष अपनी अपनी हक जताते हुए आपस मे उलझ गये फिर दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चलाये गये जिसमें एक पक्ष के चंदन सहनी, चंदेश्वर सहनी,कमली सहनी, इंदिरा सहनी, रंजू सहनी जख्मी हुई जिनमे चंदन सहनी व चंदेश्वर सहनी को पी एम सी एच रेफर कर दिया गया है  तथा दूसरे पक्ष के सरस्वती देवी कौशल्या देवी को गंभीर चोट आयी है जिन्हें प्राथमिक उपचार के सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया है वही पहले पक्ष के चंदन सहनी का कहना है कि इस मारपीट में पड़ोसी अकबरपुर पंचायत के मुखिया माया देवी व इनके पति हरी सहनी भी सम्मलित है लेकिन वही मुखिया माया देवी ने कही की झगड़ा छुड़ाने गई तो मेरे साथ साथ मेरे पति को मारपीट की गई वही पूर्व मुखिया हरि सहनी ने कहा कि पड़ोस का मामला था इसलिए झगड़ा छुड़ाने पहुंचे तो हमलोग के साथ मारपीट की गई जिसमें मेरी पत्नी व मुखिया माया देवी जख्मी हुई जिनका इलाज सी एच सी दिघवारा में कराया गया है।