पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड के पीएचसी में स्वस्थ्य कर्मियों द्वारा बुधवार को कोविड-19 जांच किया गया। जिसमें 8 व्यक्ति कोरोना संक्रिमत पाए गए। उक्त जानकारी देते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक परवेज रजा ने बताया कि बुधवार को मशरक पीएचसी में कोविड-19 जांच किया गया। जिस दौरान डीह छपिया गांव में 1, सढ़वारा लौवा गांव में 1, सिरसा जलालपुर गांव में 1, रसौली गांव में 1, बकवा गांव में 1, खजुरी गांव में 1, बंसोही गांव में 1, बहुआरा गांव में 1 व्यक्तियों का जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया। इस प्रकार बुधवार को 8 व्यक्ति कोरोना संक्रिमत पाए गए हैं। संक्रिमत सभी व्यक्तियों को आवश्यक दवाओं के साथ 14 दिनों तक होम क्वोरेन्टाइन रहने को कहा गया है। किसी प्रकार की स्वस्थ्य सम्बंधित परेशानी होने पर अस्पताल प्रशासन को सूचित करने एवं चिकित्सकों के देख रेख में रहने का निर्देश दिया गया हैं।


More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली