पटना: राज्य के सभी 13 पारम्परिक विश्वविद्यालयों के लिए 821 करोड़ दो लाख 56 हजार 531 रुपये की राशि जारी हुई है। राशि जारी होने के साथ ही सभी 13 विश्वविद्यालयों और 260 अंगीभूत महाविद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को कोरोनकाल में राहत मिलेगी। सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी भी चैन की सांस ले पायेंगे।
राशि से इन विश्वविद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों को मार्च व मई 2021 का वेतन मिलेगा। इसके साथ ही सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के सेवांत लाभ का भुगतान होगा। जारी राशि में पूर्णिया विश्वविद्यालय के अतिथि शिक्षकों के बकाया मानदेय की राशि भी है। इसमें गैर वेतन मद के भी पैसे हैं।
वर्तमान वित्तीय वर्ष 2021-2022 के लिए जारी राशि 821 करोड़ में से पटना विवि को 56 करोड़ 59 लाख, 119 करोड़ 21 लाख, बीआरए बिहार विवि मुजफ्फरपुर को 128.81 करोड़, वीर कुंवर सिंह विवि आरा को 62.53 करोड़, जयप्रकाश विवि छपरा को 57.84 करोड़, बीएन मंडल विवि मधेपुरा को 60.52 करोड़, तिलकामांझी विवि भागलपुर को 77.60 करोड़, ललित नारायण मिथिला विवि दरभंगा को 124.56 करोड़, केएसडीएस विवि दरभंगा को 21.24 करोड़, मौलाना मजहरुल हक अरबी-फारसी विवि पटना को 69.91 लाख, पाटलिपुत्र विवि पटना को 72.18 करोड़, पूर्णिया विवि को 22.73 करोड़ और मुंगेर विवि को 16.44 करोड़ दिए गए हैं।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग