राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

लॉकडाउन में भी क्राइम अनकंट्रोल: बिहार में अपराधियों की पुलिस को चुनौती, 24 घंटे के अंदर महिला समेत 4 की हत्या

पटना: बिहार में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर नीतीश सरकार ने 5 मई से 15 मई तक लॉकडाउन लगा दिया है। इस दौरान सूबे के हर जिलों में पुलिस की गश्ती बढ़ा दी गई है लेकिन आपराधिक घटनाएं बदस्तूर जारी हैं। राज्य के अलग-अलग जिलों में चौबीस घंटे के भीतर विवाहित महिला समेत चार लोगों की हत्या कर दी गई।

सुपौल में आपसी विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच गोलबारी की घटना हुई। किशनपुर थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर वार्ड 3 में हुई इस घटना में एक की मौत हो गई। जमीन विवाद को लेकर गुरुवार सुबह दोनों भाइयों के बीच पहले मारपीट और फिर फायरिंग हुई थी। घटना के बाद आरोपी भाई फरार है। वहीं कटिहार जिले के कुसेर्ला प्रखंड क्षेत्र के जरलाही पंचायत मधेली बांध टोला में अज्ञात अपराधियों ने 80 वर्षीय वृद्ध की गला दबाकर की हत्या कर दी। लगभग दस हथियारबंद अपराधियों ने भूमि विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया। इसके अलावा समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया गांव स्थित चौर में गुरुवार सुबह 36 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बेलसंडी पंचायत के ढरिया गांव निवासी मुनचुन कुमार के रूप में पहचान हुई है।

बिहार के सीवान जिले के सहायक सराय थाना के अतरसुहा गांव में बुधवार की शाम करीब 8 बजे अपने घर में खाना बना रही महिला को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। मौके पर ही महिला की मौत हो गयी। अपराधियों ने महिला के सीने में गोली मारी थी। मृतका धर्मेन्द्र पंडित की पत्नी सरस्वती देवी है। हालांकि पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला के बाल बिखरे थे और नाक से खून भी निकल रहा था। साथ ही आसपास में समान भी बिखरे पड़े थे। इससे पुलिस को इस बात का संदेह है कि गोली मारने से पहले खूनी व महिला के बीच हाथापाई हुई होगी। इस दौरान महिला ने खूनी से बचने का प्रयास किया है। पुलिस ने छानबीन में पाया कि घटना के समय महिला खाना बना रही थी। पुलिस घटना के कारणों पर अभी कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मामले से पर्दा हट पायेगा। वहीं पुलिस अपराधियों की धड़पकड़ के लिए घटना से सम्बंधित सभी पहलुओं को बारीकी से जांच पड़ताल में जुटी है।