पटना: पटना हाईकोर्ट में कोरोना मामलों की समीक्षा अब मुख्य न्यायधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ करेगी। पटना हाईकोर्ट की ओर से जारी नोटिस के अनुसार 6 मई यानि गुरुवार को कोरोना मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय करोल तथा न्यायमूर्ति एस कुमार की अध्यक्षता वाली खंडपीठ करेगी।
गौरतलब है कि गत 15 अप्रैल से 4 मई तक इस मामले पर न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह तथा न्यायमूर्ति मोहित कुमार शाह की खण्डपीठ सुनवाई कर रही थी। इस खंडपीठ के कड़े निर्देश के बाद राज्य सरकार ने सूबे में लॉकडाउन लगा दिया है। साथ ही ऑक्सीजन तथा अस्पतालों में बेडों की संख्या को बढ़ाने सहित कई अन्य सुविधा मुहैया कराने की दिशा में कार्रवाई की। कोरोना संक्रमण और उससे निपटने के लिए किये जा रहे सरकारी बंदोबस्त की समीक्षा अब मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ करेगी।
बिहार के एक और न्यायिक अधिकारी कोरोना संक्रमण के शिकार हो गये। मुजफ्फरपुर फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज दुर्गेश मणि त्रिपाठी की मौत बुधवार को कोरोना से हो गई। इन्हें बेहतर इलाज के लिए पाटलिपुत्र स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके पूर्व मुजफ्फरपुर में कोविड अस्पताल में इलाज हो रहा था। त्रिपाठी 2001 बैच के न्यायिक अधिकारी थे। गत जनवरी माह में इन्हें मुजफ्फरपुर फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज बनाया गया था।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग