दानापुर: 02393 राजेंद्र नगर नई दिल्ली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस देर शाम दानापुर के पास दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। यह ट्रेन दानापुर के सीमेंट गोडाउन के पास आगे बढ़ रही थी, उसी समय अवैध रूप से एक ट्रैक्टर रेल ट्रैक को पार कर रहा था, वही तेज रफ्तार से गुजर रही संपूर्ण क्रांति की चपेट में ट्रैक्टर आ गया और करीब ढाई सौ मीटर तक घिसट कर आगे चला गया। इस घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। घटना के बाद रेल अधिकारी और सुरक्षा बल और ग्रामीणों की मदद से ट्रेन को वापस दानापुर स्टेशन लाया गया। फिलहाल जांच चल रही है। ट्रेन को अब तक दिल्ली के लिए रवाना नहीं किया जा सका है।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग