राष्ट्रनायक न्यूज।
पटना सिटी। स्थानीय भद्रघाट, एस डी ओ लेन स्थित सूर्यांचल भवन में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त सुबोध नंदन सिन्हा की माता स्व. सुशीला देवी को श्रद्धांजलि के सम्मान में कोविड प्रोटोकॉल के तहत आयोजन किया गया। स्व. सुशीला देवी को श्रद्धांजलि देते उनके चित्र पर कई गणमान्य अतिथियों ने अच्छे विचार दिए। 87 वर्षीय माता स्वरूप अपने, परिवार और समाज का बहुत ख्याल रखती थी। साथ ही लोगोंं के दु:ख दर्द को सुन कर उसका समाधान करती थी। धर्म परायण, प्रेम, स्नेह, सहानुभूति, प्राणुभूति आदर सम्मान देने वाली महिला थी। लोगोंं को अच्छी भावना सिखाती थी। स्व. सुशीला देवी कहती थी कि लोग सही व्यक्तित्व का विकास करे।धर्म नैतिकता सिखाती है। सभी में नैतिकता होनी चाहिए। संयुक्त परिवार की पक्ष धर रही आजीवन। तभी तो इनका संयुक्त परिवार आजतक मौजूद है। स्व. सुशीला देवी के चित्र पर माल्यार्पण करने वालोंं में समाज सेवी रमेश रजक, संस्कृतिकर्मी अनिल रश्मि, सांस्कृतिक पुरुष एव पत्रकार विश्वमोहन चौधरी सन्त, गिटार वादक प्रवीण बादल, स्व. सुशीला देवी के बड़े लड़के सुबोधनंदन सिन्हा, छोटे बेटे प्रमोद नंदन, पुत्रबधु तृप्ति और नीतू, पौत्र संदीप,सुमित और विपुल, पोती रिया और उसके पति ऋषि सिन्हा के साथ साथ दर्जनों परपोत्र और परनाती आदि ने पुष्प अर्पित किए।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग