कोराेना योद्धाओं के सम्मान में पटना एम्स व आइजीआइएमएस पर सेना के हेलीकॉपटर ने बरसाये फुल
कोरोना वॉरियर्स का सम्मान करने के लिए सेना ने रविवार को अनोखी पहल की। एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर ने डॉक्टरों और नर्सों का सम्मान करने के लिए एम्स और आइजीआइएमएस पर फूलों की बारिश की। इस दौरान सेना के जगुआर और सुखोई विमानों ने बिहार विधानसभा के उपर से उड़ान भरी और विधानसभा पर फूल बरसाए। रविवार की सुबह से ही कोरोना वॉरियर्स डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों में गजब का उत्साह दिख रहा था। एम्स आइजीआइएमएस के साथ ही एनएमसीएच में भी गजब का उत्साह देखने को मिला। जब सेना के हेलीकॉप्टरों कोरोना वॉरियर्स पर फूलों की बारिश की तो पूरा माहौल उत्साह से लबरेज हो उठा। कोरोना को हराने की एक गजब का जुनून देखने को मिला। कोरोना वॉरियर्स डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने भी ताली बजाकर और भारत माता के जयकारे के साथ सेना के जवानों का स्वागत किया।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग