मांसाहरी भोजन करने से एक ही परिवार के 4 लोग बीमार, एक की मौत
गोपालगंज। सारण प्रमंडल के गोपालगंज जिले में मांसाहारी भोजन करने से एक परिवार के करीब 4 बीमार हो गये है। इसकी जानकारी गांव के आस-पास के लोगों को मिलने इलाज के लिए प्राथमि स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया है, जहां के एक बच्चा की मौत हो गयी है। जानकारी के अनुसार गोपालगंज जिले के सिधवलिया के सलेमपुर मलाही टोला गांव किशोर सहनी के घर में कल देर शाम खाने में मांसाहारी भोजन बना था। खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्यों को उलटी और लूज मोशन शुरू हो गया। जिसमें तीन महिलाये और एक बच्चा शामिल था। आनन-फानन में सभी लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान एक 12 वर्षीय बच्चे आकाश कुमार की मौत हो गयी है। जबकि घर की तीन महिलाये गंभीर रूप से बीमार है। सभी लोगों का इलाज बरौली पीएचसी में किया जा रहा है।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग