राष्ट्रनायक न्यूज।
पटना (बिहार)। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने नीति आयोग द्वारा गुरुवार को जारी एसडीजी इंडिया इंडेक्स-2020-21 यानि राज्यों के सतत विकास लक्ष्य सूचकांक की रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। इसमें केरल टॉप पर है जबकि बिहार की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। लालू प्रसाद ने एक मीडिया रिपोर्ट को टैग करके हुए ट्वीट कर तंज कसा कि बधाई हो! आखिरकार 16 वर्षों की बिहारनाशक मेहनत से बिहार को नीचे से टॉप करा ही दिया। वहीं तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर तंज कसते हुए कहा कि इस बेहद खराब प्रदर्शन के लिए डबल इंजन सरकार के ड्राइवर को बहुत बधाई। केरल ने भाजपा को एक भी सीट नहीं दी और उसने पहली रैंक हासिल की है। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगियों को 40 में से 39 सीट देने वाला बिहार का प्रदर्शन खराब है।


More Stories
सारण में विधान सभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा संपन्न, 24 नामांकन पत्र रद्द
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी