राष्ट्रनायक न्यूज।
पटना (बिहार)। बिहार में कोरोना की संक्रमण दर कम होकर 1.01 फीसदी हो गई। राज्य में गुरुवार को 1106 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई, जबकि 28 संक्रमितों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में राज्य में 1,08,652 सैम्पल की जांच की गई। एक दिन पूर्व राज्य में संक्रमण दर 1.05 फीसदी थी। पिछले 24 घंटे में राज्य में 2238 कोरोना संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए। वहीं, स्वस्थ होने की दर बढ़कर 97.64 फीसदी हो गई। एक दिन पूर्व यह दर 97. 48 फीसदी थी। राज्य में अभी 11,430 सक्रिय मरीज इलाजरत हैं।
पटना में सर्वाधिक 164 नए मरीज मिले। वहीं, आठ जिलों में 10 से कम मरीजों की पहचान की गई। अरवल, बांका और नालंदा में 8-8, बक्सर व कैमूर में 7-7, जहानाबाद और लखीसराय में 5-5 और जमुई में 2 नए संक्रमित की पहचान की गई। राज्य के 29 जिलों में सौ से कम संक्रमित मिले।
- अररिया में 39,
- औरंगाबाद में 11,
- बेगूसराय में 25,
- भागलपुर में 13,
- भोजपुर में 17,
- दरभंगा में 27,
- पूर्वी चंपारण में 32,
- गया में 22,
- गोपालगंज में 52,
- कटिहार में 59,
- खगड़िया में 27,
- किशनगंज में 21,
- मधेपुरा में 26,
- मधुबनी में 32,
- मुंगेर में 75,
- नवादा में 10,
- पूर्णिया में 50,
- रोहतास में 15,
- सहरसा में 19,
- समस्तीपुर में 36,
- सारण में 35,
- शेखपुरा में 10,
- शिवहर में 11,
- सीतामढ़ी में 18,
- सीवान में 35,
- सुपौल में 41,
- वैशाली में 31 और
- पश्चिमी चंपारण में 12 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई।
राज्य में कोरोना काल की पहली और दूसरी लहर के दौरान अब तक 6 लाख 93 हजार 472 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि अब तक 7 लाख 10 हजार 199 संक्रमितों की पहचान हुई है। राज्य में अब तक 5296 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग