पटना: भागलपुर का जदार्लू आम का दो हजार पैकेट तैयार कर इसे स्थानिक आयुक्त, बिहार भवन नई दिल्ली को भेजा गया है। स्थानिक आयुक्त के स्तर से जदार्लू आम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, अन्य मंत्रीगण तथा विभिन्न देशों के राजदूत आदि गणमान्य लोगों को भेंट किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर बिहार सरकार की ओर से जदार्लू आम प्रत्येक वर्ष 2007 से ही विशिष्ट व्यक्तियों के लिए दिल्ली भेजे जा रहे हैं। भागलपुर जिलाधिकारी के स्तर पर गठित वरीय पदाधिकारी एवं कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की समिति द्वारा उत्कृष्ट कोटि के जदार्लू आम के बगीचे को चिन्हित किया जाता है। मानक गुणवत्ता वाले जदार्लू आम का चयन कर पैकेट तैयार किये जाते हैं। राज्य सरकार की इस पहल से राष्ट्रीय स्तर पर जदार्लू आम की पहचान बनी है। साथ ही इस खास आम को व्यापक स्तर पर बाजार भी मिला है। मालूम हो कि यह फल सामान्य आकार का होता है। पूरा पकने के बाद इसका फल उत्तम मिठास के साथ विशेष सुगंधयुक्त हो जाता है। यह रसदार एवं सुपाच्य होता है।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग