कोरोना कहर: बिहार के 38 में से 35 जिलों में फैला कोरोना संक्रमण, 7 नए केस, 563 हुई मरीजों की संख्या
पटना। कोरोना के कहर से आम लोगों के बचाव को लेकर देशव्यापी लॉकडाउन किया गया है। इसके बाद भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लागातार वृद्धि हो रही है। शुक्रवार को बिहार में इस बीमारी से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 563 तक जा पहुंची है। शुक्रवार का दूसरा अपडेट में कोरोना के जो सात केस सामने आए उनमें से तीन दरभंगा, दो सहरसा जबकि एक-एक केस सुपौल और एक कटिहार से सामने आया है। इस बीमारी से प्रभावित जिलों की बात करें तो कटिहार के गेराबाड़ी, सुपौल के बलवा बाजार सहरसा के सौर बाजार और दरभंगा के बिरौल इलाके से यह मामले सामने आए हैं। इससे पहले शुक्रवार को ही बिहार में समस्तीपुर जिले से एक साथ कोरोना के 6 नए मरीज मिले थे ये सभी मरीज हसनपुर और रोसड़ा इलाके के रहने वाले थे। बिहार में कोरोना के संक्रमण की बात करें तो 38 में से 33 जिले अब कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं जबकि 246 मरीज स्वस्थ होकर वापस अपने घर जा चुके हैं। बिहार में इस महामारी से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें मुंगेर, वैशाली सासाराम, मोतिहारी और सीतामढ़ी से जिले से एक-एक मृतक शामिल हैं।
किशनगंज जिले में कोरोना पॉजिटिव की हुई प्रवेश
राज्य के कुल 38 जिलों में से 33 जिलों में कोविड-19 के मामले सामने आ चुके हैं। अब कोरोना प्रभावित जिलों की सूची में किशनगंज का नाम भी शामिल हो गया है। रोहतास में 2 और पटना-औरंगाबाद, जहानाबाद, शिवहर, किशनगंज व भागलपुर में एक-एक नए मामले सामने आए थे।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग