समाजिक सद्भाव बिगारने को ले सामंतियों ने चौहरमल की प्रतिमा को किया खंडित, एफआईआर
बिहार के शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड मुख्यालय के पास अवस्थित नारायणपुर गांव में लगे चौहरमल की आदमकद प्रतिमा लगया गया है। गांव में जातिवादी सामंतियों द्वारा पासवानों के खिलाफ अपशब्द कहे जाने के बाद टकराव बढ़ गया था और मामला मारपीट तक पहुंच गया था। दोनों ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी थी। इसी बीच 12 मई की रात को असामाजिक तत्वों ने चौहरमल की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे गांव में तनाव व्याप्त हो गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चौहरमल की प्रतिमा के दोनों हाथों को सामंती जातिवादियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद आसपास के गांव में तनाव उत्पन्न हो गया। पासवान जाति के सामाजिक कार्यकर्ता और भीम आर्मी के प्रदेश संयोजक अमर आजाद ने क्षतिग्रस्त तस्वीर के साथ एक पोस्ट फेसबुक पर अपलोड किया। इस घटना के भयावहता के बारे में भी लिखा। फेसबुक के माध्यम से प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने की सूचना डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय तक पहुंची। उन्होंने तत्काल शेखपुरा के एसपी को मामले को देखने का निर्देश दिया। एसपी ने प्रतिमा को मरम्मत करवाया और मामला शांत कराया। इसके बावजूद इलाके में तनाव व्याप्त है।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग