मुख्यमंत्री ने महिला जदयू जिलाध्यक्ष माधवी से प्रवासी मजदूरों का हाल जाना
अखिलेश कुमार । राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को महिला जदयू अध्यक्ष एवं मांझी विधानसभा की जदयू नेत्री माधवी सिंह से विभिन्न प्रदेशों से लौट रहे प्रवासी मजदूरों का हाल जाना।सारण में बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर अपने-अपने गांव में पहुंच रहे हैं।मुख्यमंत्री ने प्रवासी मजदूरों के लिए चलाए जा रहे क्वारेंटीन सेंटर की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली।उन्होंने जदयू नेत्री माधवी से महिलाओं को इस बारे में जागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करवाने के बारे लोगों को प्रेरित करने की भी अपील की।मुख्यमंत्री ने वीडीयो कांंफ्रेसिंग के माध्यम से लगभग 15 मिनट तक बातचीत की।वही जदयू अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार से भी मुख्यमंत्री ने हालातों की जानकारी ली।


More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली