बिहार में अपराध भ्रष्टाचार के विरुद्ध रालोसपा का एक दिवसीय धरना
◆क्वारंटाइन सेंटर पर ब्याप्त कुव्यवस्था के विरुद्ध नेताओं ने बुलंद की आवाज
गोपालगंज (फुलवरिया)- बिहार में हो रहे सामूहिक नरसंहार क्वारंटाइन सेंटर पर व्याप्त कुब्यवस्था के विरूद्ध राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अपने पार्टी के बैनर तले जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में बुधवार को प्रखंड के मजीरवा कला बाजार स्थित सार्वजनिक स्थल पर एक दिवसीय धरना दिया। धरना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए पार्टी के प्रदेश महासचिव दुर्गा प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार में अपराधियों का बोल वाला है। वही विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मी भ्रष्टाचार की आकांठा में डूबे हुए हैं। क्वारंटाइन सेंटरों पर लूट मची हुई है । प्रवासी मजदूरों को समय से मीनू के अनुसार भोजन नहीं दिया जाता है। यदि इसमे सुधार नही हुआ तो पार्टी के कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। वही पार्टी के दलितप्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार राम ने अपने संबोधन में कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता एनडीए सरकार को उखाड़ फेंकेगी। अपने संबोधन में पार्टी नेता संजय कुमार सिंह ने कहा कि सेंटर पर महिला प्रवासी के लिए अलग से व्यवस्था नहीं किया गया है। धरना में प्रखंड अध्यक्ष प्रेम सागर सिंह ब्रजेश बैठा अली अकबर अंसारी रामदेव सिंह ब्यास देवराज सिंह राम बादसाह सिंह अजय कुमार सिंह राजेश कुमार सिंह परमानंद यादव रामायण सिंह सहित अनेकों ने अपना वक्तव्य दिया ।


More Stories
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन
बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा बदलाव, दलित विधायक राजेश कुमार को बनाया प्रदेश अध्यक्ष