नई दिल्ली, (एजेंसी)। जम्मू कश्मीर प्रशासन ने कोविड-19 महामारी के चलते वार्षिक अमरनाथ यात्रा को इस बार सांकेतिक रखने का निर्णय लिया है। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को ऐसी तैयारियां करने के निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालु गुफा मंदिर में होने वाली सुबह और शाम की आरती में डिजिटल तरीके से शामिल हो सकें। सिन्हा ने कहा कि इससे वे शिवलिंग के दर्शन कर सकेंगे और यात्रा से और संक्रमण की चपेट में आने से भी बच सकेंगे। उन्होंने कहा कि सभी परंपरागत धार्मिक अनुष्ठान पहले की ही तरह होंगे। अधिकारियों ने बताया कि श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सदस्यों के साथ विचार विमर्श के बाद धार्मिक कार्यक्रम को सांकेतिक रखने का निर्णय लिया गया।
आपको बता दें कि श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड लाखों भक्तों के लिए पवित्र गुफा मंदिर से सुबह और शाम की आरती का सीधा प्रसारण जारी रखेगा। एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, सुबह 6 बजे आरती का प्रसारण और शाम 5 बजे शाम की आरती, प्रत्येक 30 मिनट के लिए, श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, बाबा बफार्नी की पवित्र गुफा से 28 जून से 22 अगस्त के बीच लाइव आरती दर्शन एम एच वन प्राइम पर कराए जाएंगे। श्रद्धालु इन लिंक के जरिए बड़ी आसानी से लाइव आरती के दर्शन कर सकते है और मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए भी गूगल प्ले स्टोर से भी डाउनलोड करके सीधा आरती के दर्शन कर सकते है।


More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली