राष्ट्र सृजन अभियान के अध्यक्ष ने कोरोना योद्धा में सारण एसपी समेत चार को किया सम्मानित
- चार भाईयों के उत्कृष्ट कार्य को देख राष्ट्र सृजन अभियान ने किया सम्मानित
सिवान। बिहार के सिवान जिले मे भारत माँ के चार ऐसे सपूत है। जिन्होंने अपने कार्यकुशलता के बल पर ,अपने विद्वता के बल पर, अपने शालीनता मृदुता के बल पर, इस कोरोना महामारी के दौरान आम जनता जो निहायत जरूरतमंद थे और हैं उनकी जरूरतों को पूरा करते हुए एक कीर्तिमान बनाया। राष्ट्र सृजन अभियान द्वारा चारो भाईयों को उत्कृष्ट कार्य को देख कर कोरोना कर्मवीर सम्मान से सम्मानित किया गया। ये चारो भाई सिवान जिला के तितिरा गांव निवासी ललितेश्वर राय के पुत्र है। डॉ.कौशल किशोर राय IAS अपर सचिव स्वास्थ्य विभाग(बिहार), डॉ नंदकिशोर राय चिकित्सक वर्तमान में पटना, हरकिशोर राय (IPS) वर्तमान में छपरा के SP डॉ. गिरजा किशोर राय चिकित्सक (बनारस) इन सभी ने अपने अपने क्षेत्र में कोरोना महामारी में सभी जरूरत मंद लोगों को मदत किया है। इनमें हरि किशोर राय के कार्यकुशलता का जबाव नहीं है वे वर्तमान में सारण के पुलिस अधीक्षक के पद पर विराजमान होकर छपरा जिला को चुस्त-दुरुस्त पुलिसिंग एवं सही आयाम देने का काम कर रहे हैं। इन चारों भाइयों को राष्ट्र सृजन अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय चिंतक एवं विचारक डॉ प्रदीप कुमार सिन्हा के द्वारा सम्मानित किया जाना हमारे जैसे लोगों के लिए भी गर्व की बात है। ऐसे माटी के लाल को सम्मानित कर राष्ट्र सृजन अभियान परिवार फूला नहीं समा रहा है। सारण जिले के सभी सम्मानित जनता के तरफ से राष्ट्र सृजन अभियान के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का आभार प्रकट करता हूँ, एवं इन चारों सहोदर भाई वीर कोरोना वारियर्स जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में एक पहचान बनाया कीर्तिमान स्थापित किया, तत्पश्चात इन्हें कोरोना कर्मवीर सम्मान से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


More Stories
प्रश्नमंच प्रतियोगिता में महावीरी विजयहाता के छात्रों ने मारी बाजी
सिवान मंडलकारा में 4 साल से मंडलकारा में बंद कैदी की हार्ट अटैक से मौत
भोजपुरी गायक विनय गांजा के साथ दिल्ली में गिरफ्तार